Wednesday, March 26, 2025

विधायक तथा डीएम की उपस्थिति में की गई डीसीसी/डीएलआरसी/ डीएलएससी की बैठक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में विधायक अमित अग्रवाल तथा जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की उपस्थिति में डीसीसी/डीएलआरसी/डीएलएससी की बैठक आहूत की गई। बैठक में विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा सरकार की प्राथमिकता वाले ऋण से लंबित प्रकरणों पर बैंकवार समीक्षा की गई।

उन्होंने संबंधित को लंबित व अस्वीकृत ऋण की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा करते हुये लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित को कैम्प लगाकर योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार, लीड बैंक मैनेजर एसके मजूमदार सहित संबंधित बैंकों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment