Sunday, March 9, 2025

पिंक संडे ऑन साइकिल रैली का सुभारती में हुआ आयोजन

 



-महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "पिंक संडे ऑन साइकिल" रैली का आयोजन किया गया।

रेली में महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया गया। रैली का शुभारंभ विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह खेल मैदान गेट नंबर 2 से मुख्य अतिथि कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए वापस जनरल मोहन सिंह प्लेग्राउंड गेट नंबर 2 पर साइकिल रैली का समापन किया गया। इस दिन खासतौर पर महिलाओं को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे न केवल अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा सकें। जिसमें महिलाएं साइकिलों पर सवार होकर एकजुटता का प्रतीक बनीं। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग से लेफ्टिनेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप कुमार, डॉ. प्रवीन कुमार, एसआरडीए गर्ल्स पीजी कॉलेज हाथरस की सहायक आचार्य डॉ. बरखा भारद्वाज, डॉ. मंजू अधिकारी, डॉ. दीपक राघव, डॉ. अतुल तिवारी, अंकित सिंह जादौन, डॉक्टर निशांत कुमार, शुभम राठी एवं कपिल शाक्य आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment