Tuesday, March 4, 2025

लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज सेहत के लिए ठीक नहीं

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मार्च के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में जहां धूप के चलते गर्मी अपना असर दिखा रही है। वहीं, सुबह और शाम को ठंड का अहसास बढ़ा हुआ है। ऐसा मौसम सेहत के लिए ठीक नहीं है।

राजकीय मौसम विभाग पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार सुबह और शाम के समय चार किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में मौसम शुष्क रहेगा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment