Friday, March 28, 2025

वाराणसी की रागिनी यादव करेंगी अत बंदे फिल्म प्रोडक्शन की वेब सीरीज़ में काम


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कलाकार रागिनी यादव, जो कि वाराणसी की रहने वाली है और पेशे से वह एक अभिनेत्री हैं। जो कि पहले भी अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के साथ एक पंजाबी एल्बम कर चुकी है, जिसमें उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेत्री अपनी भूमिका निभाई थी। जो कि एम एक्स प्लेयर और बॉलीवुड हंगामा पर रिलीज हुई थी। अब आने वाले समय में अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन की वेबसीरीज़ में भी काम करेंगी, बातचीत के दौरान अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के सीईओ राहुल पासी ने बताया कि रागिनी यादव उनके प्रोडक्शन कि पुरानी कलाकार हैं। बहुत अच्छा अभिनय करती है, और जल्द ही आगे भी आने वाले प्रोजेक्ट्स में उनको देखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment