Thursday, March 27, 2025

सुभारती विवि में ‘प्रवाह-द फ्लो’ वार्षिक सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज द्वारा वार्षिक सप्ताह ‘प्रवाह-द फ्लो’ 2024-25 का आयोजन किया गया। इस वार्षिक सप्ताह का आयोजन सुभारती लॉ कॉलेज के निदेशक राजेश चन्द्रा (पूर्व न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, प्रयागराज) के मार्गदर्शन तथा संकाय अध्यक्ष प्रो. डॉ. वैभव गोयल भारतीय के संरक्षण में किया गया।

‘प्रवाह-द फ्लो’ वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन सुभारती लॉ कॉलेज की साहित्यिक छात्र परिषद, सांस्कृतिक छात्र परिषद, खेलकूद छात्र परिषद तथा छात्र आइडिएशन (विचार) परिषद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों का स्वागत वैदिक परम्परा के अनुसार मस्तिष्क पर रोली अक्षत का टीका लगाकर किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित अतिथियों का स्वागत पर्यावरण संरक्षण मुहिम के अन्तर्गत पौधा भेंट करके किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. डॉ. शल्या राज ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। निदेशक राजेश चन्द्रा ने विद्यार्थियों को उनके इस आयोजन के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. रीना बिश्नोई, डॉ. प्रेमचन्द्रा, डॉ. सारिका त्यागी, डॉ. अजयराज, आफरीन अल्मास, एना सिसोदिया, अरशद आलम, शालिनी गोयल, आशुतोष देशवाल तथा हर्षित आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment