Wednesday, March 26, 2025

शहीद पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर विशेष परिचर्चा का आयोजन

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती पत्रकारिता और जनसंचार विभाग द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गणेश शंकर विद्यार्थी के अद्वितीय पत्रकारिता योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका और उनके विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एससी थलेड़ी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने अपनी लेखनी को सामाजिक न्याय और स्वतंत्रता की लड़ाई का सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने 'प्रताप' समाचार पत्र के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत की और जनमानस को प्रेरित किया। परिचर्चा का संचालन बीजेएमसी की छात्रा पलक टंडन ने किया। शकिब कौकब, विशेष शर्मा, दिव्यांशु आदित्य, वंश चौधरी, अनुष्का सोलंकी, नितेश तिवारी, मनीषा कुमारी, अंजली रावत, अपूर्वा कौशिक, सुगंधी भारद्वाज, वर्षा राज, मोनु कुमार, गरिमा पांडेय, प्रज्ज्वल पांडेय, हर्षित, साक्षी सिंह, भावना सिंह, शौर्य खन्ना, अभिषेक पावरिया, आलोक शर्मा, हर्ष, मेघा वर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment