Wednesday, March 26, 2025

स्थानीय मस्जिदों में अदा करें ईद की नमाज

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना देहलीगेट अंतर्गत फ़ैज़ ए आम मस्जिद के परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों से ईद की नमाज अपने स्थानीय मोहल्लों की मस्जिदों में पढ़ने हेतु अपील की गई। सड़क पर नमाज़ नहीं पढ़ने हेतु बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली, एसएचओ देहलीगेट, प्रधानाचार्य फैज ए आम इंटर कॉलेज, क्षेत्रीय पार्षदगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment