Wednesday, March 26, 2025

दौराला पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, पांच पकड़े

 


शाहिद खान

नितय संदेश, मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को नगली-सकोती मार्ग पर ग्राम मंडोरा कट के पास स्थित मंदिर के निकट की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में राजा उर्फ अविनाश (25 वर्ष), सचिन (24 वर्ष), नीलेश (23 वर्ष), वासु गुप्ता (23 वर्ष) और सिद्धार्थ चौहान उर्फ सिद्धू (18 वर्ष) शामिल हैं। एक आरोपी जीशान, जो लिसाड़ीगेट का निवासी है, फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 तमंचे (315 बोर), 5 जिंदा कारतूस (315 बोर), एक पिस्टल (32 बोर), एक जिंदा कारतूस (32 बोर) और एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा, राजा के पास से सरधना से चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और वासु गुप्ता से घटना में प्रयुक्त टाटा टियागो कार भी बरामद की गई। थाना दौराला में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 9(1)/25/2/3/5/25 और बीएनएस की धारा 317(2)/317(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment