Saturday, March 8, 2025

महिलाएं समाज और राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार: प्रो सुधा रानी

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रो. सुधा रानी सिंह (डी0 लिट्, हिन्दी विभागाध्यक्ष) के निर्देशन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा की महिलाएं समाज और राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार हैं। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह द्वारा ज्ञान दायिनी मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन हेतु सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी।

No comments:

Post a Comment