Saturday, March 29, 2025

नववर्ष प्रार्थना


-------------------
मां आदिशक्ति भगवती,
नव वर्ष में दे गति-मति...!!!

सदैव निरोगी काया दे,
सत्मार्ग सुकर्मी माया दे।
धन-धान्य के भंडार दे,
सद्बुद्धि के नवाचार दे।।
मां आदिशक्ति भगवती...!!!

हृदय में ज्ञान ज्योति दे,
प्रवृत्ति में स्नेह मोती दे।
शौर्य साहस वरदान दे,
जग में मान-सम्मान दे।।
मां आदिशक्ति भगवती...!!!

दान करें ऐसी समृद्धि दे,
यश-कीर्ति-गुण संपत्ति दे।
वंशवृद्धि, गुणी विवेकी दे,
अनुगत निपूर्ण संतति दे।।
मां आदिशक्ति भगवती...!!!

सकल पीड़ा दूर कर दे,
आस विश्वास से भर दे।
कुंटुब में प्रेम के सेतु दे,
अर्थ स्व, परहित हेतु दे।।
मां आदिशक्ति भगवती...!!!

शांति, सौहार्द, शक्ति दे,
नित ध्यान हेतु भक्ति दे।
सर्वहितार्थ की युक्ति दे,
सत्गति, मोक्ष, मुक्ति दे।।
मां आदिशक्ति भगवती...!!!

सपना सी.पी. साहू 'स्वप्निल'
इंदौर (म.प्र.)

No comments:

Post a Comment