Wednesday, March 26, 2025

सचिन सिरोही पर धार्मिक उन्माद फैलाने और सांप्रदायिक विवाद भड़काने का मुकदमा दर्ज

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही पर धार्मिक उन्माद फैलाने और सांप्रदायिक विवाद भड़काने का मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, सिरोही ने आबूलेन का नाम बदलने और अबू का मकबरा तोड़ने वाले को 50 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।

कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक धार्मिक स्थल को लेकर विवाद शुरू हुआ। सिरोही का आरोप है कि यह मस्जिद अवैध रूप से बनाई गई है। उन्होंने इसके विरोध में सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सिरोही और उनके समर्थक नहीं माने। आरोप है कि सिरोही के समर्थकों ने धार्मिक स्थल को तोड़ने की धमकी दी। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि दूसरे धर्म के लोगों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। इसके बाद पुलिस बल को बुलाना पड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का भी आरोप है। सी निर्मल सती की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सिरोही का आरोप है कि पुलिस प्रशासन एक समुदाय के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध मस्जिद के खिलाफ उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई, जबकि उनके खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment