Sunday, March 30, 2025

एमआईईटी में 36 घंटे की राष्ट्रीय हैकाथॉन 'हैक हीस्ट 2025' शुरू

 


अजय चौधरी

नित्य संदेश, मेरठ। एमआईईटी में मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम के सहयोग से 36 घंटे की राष्ट्रीय हैकाथॉन 'हैक हीस्ट 2025' का आयोजन किया गया।

इस आयोजन की मेजबानी गूगल डेवेलपर्स ग्रुप ऑन कैंपस द्वारा एमआईईटी के एक्सीलेंस सेंटर में की गई। इस अनूठे हैकाथॉन में साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ब्लॉकचेन और सॉफ़्टवेयर विकास जैसे अत्याधुनिक विषयों को शामिल किया गया। पूरे देशभर से 15 राज्यों से 2000 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें से 250 मेधावी प्रतिभागियों का चयन किया गया और 200 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को उद्योग जगत के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने, विशेषज्ञ सत्रों में भाग लेने और आकर्षक नकद पुरस्कार, इंटर्नशिप एवं उद्योग में पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिला।

हैकाथॉन का उद्घाटन मुख्य अतिथि नलिन श्रीवास्तव (वैज्ञानिक 'ई' एवं अतिरिक्त निदेशक, मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) और विशिष्ट अतिथि अभंशु गुप्ता (प्रोग्राम मैनेजर, मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी स्टार्टअप हब) ने किया। इस अवसर पर एमआईईटी चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. एसके सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रो. डॉ. शैलेन्द्र एन सिंह, डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. रामबीर सिंह, डॉ. स्वाति शर्मा, रोहित अग्रवाल, कृष्ण कुमार शर्मा और रेहान अहमद सहित कई प्रमुख शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment