Saturday, February 22, 2025

मेडिकल कॉलेज में राज्य सम्मेलन CORA-2025 हुआ आयोजित

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय रीजनल एनेस्थीसिया सीएमई एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के विभिन मेडिकल कॉलेजों के संकाय सदस्य और प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में रीजनल एनेस्थीसिया में आधुनिक तकनीकों, अल्ट्रासाउंड एवं पेरिफेरल नर्व स्टीमिलेटर के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया। तकनीकों के उपयोग से जनहित में रोगियों को सुरक्षित एनेस्थीसिया देने में मदद मिलेगी। कार्यशाला के प्रथम दिन सुभारती मेडिकल कॉलेज से डॉ. भावना रस्तोगी, डॉ. महिमा, डॉ. वसुंधरा, राजकीय मेडिकल कॉलेज नोएडा से डॉ. नाजिया, डॉ. समीक्षा, एनसीआर मेडिकल कॉलेज से डॉ. अभिषेक ने व्याख्यान दिए। विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से आए जूनियर रेजिडेंट्स डॉक्टरों ने एनेस्थीसिया के पेपर एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान, मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. योगिता सिंह, स्त्री एवं प्रसूति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना, मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण पाल, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अमरेन्द्र चौधरी, डॉ. राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment