Saturday, February 22, 2025

बल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दस मैच खेले गए। इसमें पहले मैच में उत्तम व सुभान की जोड़ी ने रिहान व जहीम को हराया। दूसरे मैच में हमजा व पार्थ की जोड़ी ने अजय व नक्ष को हराया।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि तीसरे मैच में कुश्व व उमंग की जोड़ी ने मोहम्मद अली व अजहर को हराया। चौथे मैच में अंश व रोनित की जोड़ी ने कार्तिक व मयंक को हराया। पांचवे मैच में तनिष्क व सुभान की जोड़ी ने रिहान व जहीम को हराया। छठे मैच में अस्मित व कार्तिक की जोड़ी ने अजय व नक्ष को हराया। सातवे मैच में कार्तिक व मयंक की जोड़ी ने मोहम्मद अली व अजहर को हराया। आठवे मैच में पार्थ व हमजा की जोड़ी ने अस्मित व कार्तिक को हराया। नौवे मैच में अजय व नक्ष की जोड़ी ने तनिष्क व सुभान को हराया। दसवे मैच में कृष्णा व सुहार्थ की जोड़ी ने कुश व उमंग को हराया। बताया कि सोमवार को भी टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment