Saturday, February 15, 2025

बसंत कालीन गन्ना बुवाई किसान जागरूकता रैली का शुभारंभ

 


अरविंद कुमार सांगवान

नित्य संदेश, रोहटा। शनिवार को किनौनी चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व इकाई प्रमुख केपी सिंह ने बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शुगर मिल से रवाना होकर रैली गांव किनौनी, चिरचिटा, गलहेता, मुकीम पूरा, गढ़ी दुल्ला, सिरसलगढ़, कमाला, गावड़ी, हजूराबाद गढ़ी, कैडवा, मविकलां, मवीखुर्द, पुरामहादेव, उकसिया, रसूलपुर, जिटोला, कैथवाडी, मीरपुर, वबनवारीपुर आदि मिल गेट के गावों में भ्रमण कर नई एवं उन्नतशील गन्ना खेती व नई गन्ना प्रजातियों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। विभाग के अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ तथा किसानों को जागरुक करते हुए केपी सिंह ने कहा कि यह बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त एवं उत्तम समय है। इसमें अधिकतम गन्ना बुवाई का कार्य संपन्न कर लिया जाए। इस अवसर पर चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना जयवीर सिंह आदि रहे।

No comments:

Post a Comment