Sunday, February 2, 2025

श्री बाबा औघड़नाथ मंदिर में हुआ भविष्य मलिका पुराण का प्रचार प्रसार


शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ: रविवार को श्री बाबा औघड़नाथ मंदिर में श्री माधव भक्तों द्वारा भविष्य मलिका पुराण का प्रचार प्रसार किया गया। 

बाबा औघड़नाथ मंदिर के पुजारी पंडित श्रीधर त्रिपाठी को मलिका पुराण की पुस्तक भेंट की. बताया कि संत अच्युतानंद दास ने भगवान जगन्नाथ के आदेश पर भविष्य मलिका को लिखा था. यह ग्रंथ उड़ीसा में जगन्नाथ पुरी के संतो के मंदिरों और महंतो के पास अलग-अलग रखे हुए हैं. भविष्य मलिका के अनुसार धरती तीन चरणों से गुजर रही है. पहला कलयुग का अंत होगा, दूसरा महा विनाश होगा और तीसरा नए युग की पुनः स्थापना होगी, और मानव जाति के लिए एक स्पष्ट आह्वान है तथा निकटतम विनाश से स्वयं को बचाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है। इसमें बताया गया है कि किस प्रकार दिव्य कल्कि द्वारा अंधकार युग का अंत किया जा रहा है तथा किस प्रकार 2032 तक महाप्रभु कल्कि का शासन देखने को मिलेगा। 

वहीं मंदिर में आए भक्तों को भी भविष्य मलिका और त्रिकाल संध्या के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें कपिल शिव, अमन राजपूत, राजकुमारी, नीरज, दयानन्द, प्रवीण, भारत, संदीप, सचिन चौहान, पारुल सिरोही, सुविधा सिरोही, अर्जुन राणा आदि भक्तगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment