Monday, February 24, 2025

गन्ना व चीनी विभाग की संयुक्त टीम ने क्रय केंद्रों पर मारा छापा

 


अरविंद कुमार सांगवान

नित्य संदेश, रोहटा। सोमवार को गन्ना व चीनी विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित गन्ना क्रय केंद्रों पर औचक छापा मारा। किसानों की गन्ने से भरी बुग्गी को पहले तौल करने के बाद फिर पांच कुंतल के बाट रखकर काटा चेक किया। जिसमें कोई अंतर नहीं मिला। उसके बाद टीम किनौनी चीनी मिल गेट पर संचालित कांटों पर अचानक छापा मारा। टीम के अचानक छापा मारने से हड़कंप मच गया। हालांकि कांटों की जांच में घटतोली तो नहीं मिली, लेकिन कुछ आवश्यक दिशा निर्देश देकर टीम लौट गई।

उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा एव सहायक चीनी आयुक्त सीएम उपाध्याय ने औचक चीनी मिल किनौनी के गेट के कांटों का निरीक्षण किया। कांटा नंबर 4 पर तौल की गई। किसान की गन्ने से भरी ट्रॉली को दोबारा कांटे पर तौल कराया गया। जिसमें तोल में कोई अंतर नहीं मिला। उसके बाद 20 कुंटल के मानक बाट से जांच करने के बाद भी कांटा सही कार्य करता हुआ पाया गया। उसके बाद इसी गन्ना ट्रॉली को कांटा नंबर-5 पर जांच करने के लिए ले जाया गया। वहां भी तोल सही पाया गया। मौके पर उपस्थित गन्ना किसानों के सामने इसी गन्ने ट्रॉली को मैनुअल कांटे पर चेक करने पर कांटे ने सही वजन दिखाया। केन यार्ड में साफ सफाई एवम पानी के छिड़काव करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह, महाप्रबंधक गन्ना जयवीर सिंह मनीष दहिया, आदर्श राठी, अनुराग गुप्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment