Sunday, February 16, 2025

अशोक पुरी के नाले में तीन महीने का भ्रूण मिला, हड़कंप मचा

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की अशोक पुरी के नाले में तीन महीने का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भ्रूण मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

स्थानीय निवासी राशि पत्नी बबलू ने बताया कि वह दोपहर के समय अपनी छत पर खड़ी थी। इसी बीच उसने नाले में एक भ्रूण को तैरते हुए देखा था। भ्रूण के शव को देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को नाले से निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने भ्रूण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर भ्रूण को नाले में फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment