Monday, February 24, 2025

बर्थडे पर गिफ्ट की जगह लोगों को प्लांट देना चाहिए: किश्वर मर्चेंट



नित्य संदेश एजेंसी

मेरठ। टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और तन्नाज ईरानी मेरठ स्थित एक स्कूल में पहुंचीं। वहां उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया।

विशेष कार्यक्रम "अडॉप्ट ए प्लांट" का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि टीवी एक्ट्रेस तन्नाज ईरानी एवं किश्वर मर्चेंट रहीं। जिनका स्वागत स्कूल के सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, इशिता अग्रवाल और जॉइंट सेक्रेटरी विशाल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र एवं छात्राओं को पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करना रहा और उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने दोनों अभिनेत्रियों से अपने सुलभ मन के सवाल भी पूछे। जिसके दोनो अभिनेत्रियों ने बखूबी जवाब दिए। दोनों अभिनेत्रियों ने स्कूल के सभी छात्रों को एक एक पौधा भेंट किया और उनको उसकी अच्छे से देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि बर्थडे पर इतने गिफ्ट मिलते हैं। उसकी जगह लोगों को प्लांट देना चाहिए। 

तन्नाज ईरानी ने बताया कि जिस तरीके से एक बीज को पौधे के रूप में पानी देकर बड़ा किया जाता है। माता पिता भी बच्चों को उसी तरह पाल पोष कर बड़ा करते हैं।  कार्यक्रम के अंत में स्कूल के डायरेक्टर कर्नल रणबीर सिंह जाखड़ एवं प्रिंसिपल संजीव शर्मा ने सम्मानित अतिथियों का बच्चों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आभार व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता करते समय दोनों अभिनेत्रियों ने मेरठ शहर की भी ख़ूब तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि मेरठ पहले से काफ़ी बेहतर हो गया है। 


No comments:

Post a Comment