Saturday, February 15, 2025

मार्डन इंटर कॉलेज के प्रांगण में बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। चीनी मिल टिकोला द्वारा मॉडर्न इंटर कालिज के प्रांगण में एक बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि पंकज प्रताप सिंह चेयरमैन सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड रामराज, ठाकुर जयपाल सिंह, मुज़फ्फरनगर शोबीर सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक टिकोला एवं सुशील कुमार जिला गन्ना अधिकारी, सुभाष यादव सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड रामराज रहे।

गोष्ठी को डा. श्रीपाल राणा वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, साईम अंसार (महाप्रबंधक गन्ना), दिनेश कुमार अग्रहरी विभाग अध्यक्ष गन्ना विकास, मोहन लाल शर्मा (अति महाप्रबन्धक-गन्ना), अविनाश सिंह उप महाप्रबन्धक (गन्ना), सुधीर गुप्ता प्रबंधक गन्ना विकास गन्ना विकास, अनुपम सिंह ने सम्बोधित किया। संबोधन में कहा गया कि वर्तमान में चल रही बसन्त कालीन गन्ना बुवाई में बीमार हो चुकी गन्ना प्रजाति को० 0238 के विस्थापन पर जोर दिया गया तथा इस गन्ना प्रजाति के स्थान पर नई गन्ना प्रजाति को 15023 एवं को० 0118. को० 98014, कोलख 16202, कोलख 14201 की अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बुवाई करने का आह्वाहन किया गया। कृषक गोष्ठी में विभिन्न एग्रो इन्पुट के स्टाल भी लगाए गए एवं अच्छी जानकारी लेने के लिए गोष्टी में सैकड़ों कृषकों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment