Tuesday, February 25, 2025

आयुक्त व जिलाधिकारी ने किया बाबा औघडनाथ मंदिर का निरीक्षण

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। आयुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद व जिलाधिकारी डा. वीके सिंह द्वारा बाबा औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने वहां बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल टायलेट, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, चिकित्सा कैम्प आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त व जिलाधिकारी ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment