Monday, February 24, 2025

महिला पार्षद और सफाई कम्रचारी आपस में भिड़े, वीडिया वायरल

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। महिला पार्षद और सफाई कर्मचारियों में हाथापाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों ही पक्ष एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी दोनों पक्षों को शांत करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जो वीडियो सामने आया है वो नगर निगम दफ्तर का बताया जा रहा है। वीडियो में वार्ड-14 से महिला पार्षद गुंजन नजर आ रही हैं। गुंजन भाजपा से पार्षद हैं। वहीं सामने कुछ सफाईकर्मी हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे से हाथापाई कर मुंहभाषा कर रहे हैं। इसी बीच नगर निगम के अन्य कर्मचारी और अपर नगरायुक्त दोनों पक्षों को शांत कराते दिख रहे हैं। पूरा मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि महिला पार्षद ने उनसे ड्यूटी के एवज में पैसे मांगे हैं। जिसका उन्होंने विरोध किया तो महिला पार्षद भड़क गई। वहीं महिला पार्षद का आरोप है कि सफाई कर्मियों ने उनके साथ मिसबिहेव और छेड़खानी की है। जब मैंने इसका विरोध किया तो ये कर्मचारी मुझ पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगे।

ये कहना है अपर नगरायुक्त का

अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों को शांत कराया गया। दोनों ही तरफ से थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। बाकी नगर निगम स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment