Thursday, February 20, 2025

मौसम बदलने से चली हवा ने कराया ठंड का एहसास

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आ गया। कभी धूप तो कभी आसमान पर बादल छाए रहे। गुरुवार सुबह को हल्की बारिश के बाद मौसम बदल गया। हवा चलने से दिन में ठंड का अहसास बढ़ गया।

मेरठ में फरवरी महीने में लगातार मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा है। तापमान अप्रैल महीने जैसे चल रहा है। दो दिन से तापमान स्थिर बना हुआ है। बुधवार को भी दिनभर मौसम बदला रहा। हल्के बादल छाए तो फिर तेज धूप से मौसम बदल गया। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि गुरुवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। जिसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा की रफ्तार 6 किमी. प्रति घंटा रही।

No comments:

Post a Comment