Friday, February 7, 2025

छठ मैया पर जेसीबी चलाए जाने का किया विरोध

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कासमपुर में छठ मैया पर जेसीबी चलाए जाने के मामले में मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने भोलानाथ के विरुद्ध अपर नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त से मुलाकात की।

नगर निगम अधिकारियों से सभी ने मांग की कि भोलेनाथ के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। छठ मैया पर जेसीबी चलाये जाने की विभागीय जांच कराई जाए। छठ मैया को सम्मान के साथ उसी स्थान पर स्थापित किया जाए। पूर्वांचल के रहने वाले लोगों को उस स्थान पर छठ पूजा करने के लिए नगर निगम अपनी ओर से छठ मैया पूजा स्थल का निर्माण करा कर दे। कासमपुर में पहाड़ी के पास तमाम अवैध निर्माण की पैमाइश करवाकर सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त करवाया जाए।

No comments:

Post a Comment