Sunday, February 23, 2025

प्रेस क्लब खोलने की कवायद, तीन सदस्य समिति का गठन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारों की बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन सदस्य समिति पत्रकारों के संगठन का संविधान बनाएगी। यह संविधान ही आगे से मेरठ प्रेस क्लब का बायोलॉज माना जाएगा।

रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार मंगल पांडे नगर स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सौ से अधिक पत्रकार मौजूद रहे। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि पहले जो भी कारण रहे हो किंतु प्रेस क्लब को दोबारा से संचालित करने के लिए सीनियर पत्रकारों की तीन सदस्य समिति का गठन किया गया। यह समिति प्रेस क्लब का नया संविधान बनाएगी, जिसमें आगे की कार्यकारिणी और अन्य बातों का उल्लेख होगा। प्रेस बायोलॉज समिति में इंद्र मोहन आहूजा, रवि शर्मा और मुकेश गोयल को नामित किया गया, जिसे मौके पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने करतल ध्वनि से समर्थन दिया। मौके पर मौजूद सभी पत्रकारों ने अपना पक्ष प्रस्तुत कर किया।

No comments:

Post a Comment