Tuesday, February 18, 2025

कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई जिला सैनिक बन्धु की बैठक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पूर्व सैनिकों, शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी।

बैठक में अपर जिलाधिकरी ने आदेश किया कि भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लम्बित मसले खासकर जमीन के विवाद का एक निश्चित समय में निस्तारण किया जाए। अनित कुमार के जमीन से अधिक मिटटी खनन के जल्द निस्तारण हेतु आदेशित किया गया। उपरोक्त मामलों में मुख्यतः जमीनी विवाद, शस्त्र लाईसेन्स नवीनीकरण, रास्ते सम्बन्धित विवाद व पुलिस सम्बन्धित मामलों पर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। बैठक में सम्बन्धित प्रकरणों को अपर जिलाधिकारी (नगर) ने निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

No comments:

Post a Comment