Sunday, February 23, 2025

एसपी सिटी ने किया थाना पल्लवपुरम का वार्षिक निरीक्षण

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना पल्लवपुरम का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हैल्प डैस्क, साईबर हैल्प डैस्क, बैरिक, मैस आदि को चैक किया गया। थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment