Wednesday, February 19, 2025

सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में हुआ जूते एवं जर्सी का वितरण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में प्राइमरी के 250 छात्रों को जूते एवं जर्सी का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खिल गए। विद्यालय के प्रबंधक फादर रॉबिन मालविन एवं प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मौके पर मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि सीनियर छात्रों को भी जूते व जर्सी का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर जाँन इरविन, सिस्टर सुनीता, ललिता, लक्ष्मी रानी, पॉस्किन, निशा, सोनिया, संदीप, धर्मेंद्र, वैभव जॉनपाल, शाहरूख आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment