Sunday, January 19, 2025

अमित शाह बोले-दिल्ली में NDA की सरकार बनेगी: आंध्र प्रदेश में कहा- प्राकृतिक आपदा में NDRF और मैन मेड आपदा में NDA काम आती है


नित्य संदेश डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (NIDM) के दक्षिणी परिसर और नेशनल डिजास्टर रिसपॉन्स फोर्स (NDRF) की 10वीं बटालियन परिसर के साथ अन्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। 

इस दौरान एक जनसभा में उन्होंने कहा कि जब कोई आपदा भगवान द्वारा भेजी जाती है तो NDRF मदद के लिए आती है। मैन मेड (मानव निर्मित) आपदा होती है तो NDA मदद के लिए आती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद NDA 2025 में दिल्ली में सरकार बनाएगी। शाह ने कहा कि आंध्र प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का पूरा समर्थन है। केंद्र ने सिर्फ 6 महीनों में राज्य के लिए 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी CM पवन कल्याण और केंद्रीय मंत्री के राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment