Tuesday, January 14, 2025

घने कोहरे से विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो, आ रही समस्याएं



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आज घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और रास्तों पर विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो हो गई है। 

आस-पास की चीजें भी देखना मुश्किल हो गया है। घने कोहरे के साथ ही दिल्ली में शीतलहर से भी लोग परेशान है। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि बुधवार की सुबह ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा रहेगा। हुआ भी वैसा ही, हर जगह जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है। 

हालांकि शाम और रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। 17 व 18 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रह सकता है।

No comments:

Post a Comment