Friday, January 24, 2025

मिशन शक्ति समिति द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का किया गया आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श०मं०पा० राजकीय स्नातको. महिला महाविद्यालय  में मिशन शक्ति समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर एक आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय रहा-बालिका सशक्तिकरण और समस्याएं । विषय के संदर्भ में छात्राओं ने तात्कालिक रूप से अपने विचार व्यक्त किए । प्रतियोगिता में प्रथम प्रीति , बीए-प्रथम वर्ष ने, द्वितीय स्थान अनीशा, बी.कॉम.  द्वितीय वर्ष  ने तथा तृतीय आंचल, बीए-प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में प्रो. स्वर्णलता कदम और डा. भावना सिंह उपस्थित रहीं। बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को छात्राओं द्वारा ही पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का संचालन और संयोजन मिशन शक्ति समन्वयक प्रो. लता कुमार ने किया और छात्राओं को इस दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि महिला और बाल विकास विभाग ने वर्ष 2008 में इस दिवस के आयोजन की घोषणा की थी। राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 की थीम 'बेहतर भविष्य के लिए लड़कियों को प्रेरित करना' है। इस थीम में इस बात पर बल दिया गया है कि लड़कियों को सशक्त बनाने और उन्हें उचित अवसर दिए जाने की जरूरत है। 

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं को बालिका दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उनको बालिका सशक्तिकरण के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की 20 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की। आयोजन में मिशन शक्ति समिति सदस्यों का सहयोग रहा।

 

No comments:

Post a Comment