Saturday, January 18, 2025

आभा मानव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। विनीता अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलन कर सभी को ध्यान कराया एवं सभी को ध्यान के महत्व के बारे में बताया। 

मानस ने " जय गणपति गजाननं गाकर भगवान गणेश की स्तुति की। रचना ने ॐ नमः शिवाय का संकीर्तन कराया। विनीता जी ने कहा कि हमारे विचार ही हमारे जीवन की दिशा निर्धारित करते है इसलिए हमें दुसरो के लिए हमेशा शुद्ध और हितकारी विचार ही लाने चाहिए एवं केवल सकारात्मक विचारों को ही अपने अंतर्मन में स्थान देना चाहिए। भगवान भोलेनाथ को स्मरण करते हुए "झांकी उमा महेश की आठों पहर किया करू" भजन गया। भजन संध्या के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

No comments:

Post a Comment