Thursday, January 9, 2025

फर्जी स्टांप मामले का आरोपी विशाल वर्मा गिरफ्तार, 997 रजिस्ट्री में लगाए फर्जी स्टांप



अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ में 7.20 करोड़ के फर्जी स्टाम्प पर 997 लोगों की रजिस्ट्री कराने वाले 25 हजार के इनामी विशाल वर्मा को सिविल लाइन पुलिस ने गुरुवार को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। 

इस पूरे मामले में पीड़ितों ने विशाल वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में व्यापारियों के लगातार प्रदर्शन के बाद एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन टाडा ने विशाल वर्मा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी। इस बीच विशाल वर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर वहां से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। जिसके बाद पुलिस ने व्यापारियों की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में एक ओर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने दबिश देकर उसको गिरफ्तारी कर लिया। एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस प्रशासन को सम्मानित करेगा मेरठ व्यापार मंडल
मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि मेरठ जनपद के कप्तान विपिन टाडा एवं उनकी समस्त टीम को मेरठ व्यापार मंडल की ओर से स्टांप घोटाले के मुख्य आरोपी विशाल वर्मा को गिरफ्तार किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।। कल मेरठ व्यापार और समस्त स्टांप घोटाला पीड़ित पुलिस प्रशासन को सम्मानित करेगा। लेकिन हमारी लड़ाई तब पूरी होगी जब इस पूरे घोटाले की सत्यता सामने आएगी और इस घोटाले में मौजूद रहे अधिकारी या कर्मचारी भी जेल जाएंगे।

  

No comments:

Post a Comment