Wednesday, January 1, 2025

नए साल के पहले दिन मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़, औघड़नाथ पर सुबह 5 बजे से ही लगी भक्तों की कतार



अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। नये साल के पहले दिन बुधवार को न सिर्फ हनुमान मंदिरों अपितु अन्य मंदिरो में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड देखने को मिली। श्री बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर व बुढाना गेट स्थित हनुमान मंदिर में भगवान के दर्शन के लिये अल सुबह से ही लंबी कतार दिखी। 

श्री बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर में तो सुबह 5 बजे से ही भक्त लाइन में लगे दिखे तथा भगवान आशुतोष के दर्शनों के साथ नये साल की शुरूआत की। वहीं मंदिरों के बहार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए औघड़नाथ मंदिर पर पुलिस फोर्स मौके मुस्तैदी से ड्यूटी करती नजर आई।

No comments:

Post a Comment