Tuesday, December 31, 2024

ईख के खेत में मिला अजगर, लोगों में मची भगदड़, PRV पर तैनात पुलिसकर्मी ने दिखाई बहादुरी, वन विभाग की टीम के आने से पूर्व ही अज़गर को पकड़ा



शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ: थाना क्षेत्र इंचौली के कस्तला गाँव में मंगलवार को क़रीब 12 फ़ीट लंबा अज़गर साँप एक खेत में दिखाई दिया, जिससे खेतों पर काम कर रहे किसानों में भगदड़ मच गई, जिसमें एक किसान ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, वहीं 112 पर तैनात सिपाही सिद्धांत तोमर ने वन विभाग को सूचना दी. 

वन विभाग के देरी से पहुँचने से पूर्व ही सिपाही सिद्धांत तोमर ने बहादुरी का परिचय देते हुए 12 फ़ीट लंबे अज़गर को दबोच लिया और एक कट्टे में बंद करके वन विभाग की टीम को सौंप दिया. सिपाही सिद्धांत तोमर ने बताया कि वन विभाग टीम के पहुँचने में देरी थी और अज़गर साप वहाँ से दूसरी जगह भागने लगा था, तभी उन्होंने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए अजगर को दबोच लिया, नहीं तो कोई अनहोनी घट सकती थी, फ़िलहाल अब वन विभाग की टीम पकड़े गए अजगर आपके साथ ले गई है.

No comments:

Post a Comment