Sunday, December 1, 2024

दधीची पब्लिक स्कूल द्वारा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह का आयोजन

 



मयंक अग्रवाल

नित्य संदेश, मेरठ। दधीची पब्लिक स्कूल की निदेशक निधि दधीची ने छात्रों को पर्यावरण जागरूकता सप्ताह आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। इस सप्ताह के दौरान छात्रों ने कई गतिविधियाँ कीं और विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरज शर्मा ने छात्रों को पर्यावरण और वर्तमान परिस्थितियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया और छात्रों को सतत विकास के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान एकता त्यागी, पूजा नागर, आकांक्षा चौधरी, कनिष्का शर्मा, प्रियंका सरोहा, अर्चना सिंह और समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। यह आयोजन छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

No comments:

Post a Comment