Monday, December 30, 2024

कन्या गुरुकुल नारंगपुर से बालिकाओं ने 7 स्वर्ण पदक, 01 रजत, 03 कांस्य पदक जीतकर केरल में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपना नाम अंकित कराया



रवि गौतम 
नित्य संदेश, परिक्षितगढ. चौक स्टेडियम लखनऊ में उत्तर प्रदेश कलारियापट्टू संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कलारियापट्टू प्रतियोगिता में जिला मेरठ के कन्या गुरुकुल नारंगपुर से सब जूनियर कैटेगरी में अदिति आर्या ने फाईट में स्वर्ण पदक, लाठी में कांस्य पदक वैष्णवी आर्या ने लाठी में कांस्य पदक, जूनियर कैटेगरी में उर्मि खेल में सलोनी आर्या स्वर्ण पदक तथा काकून आर्या ने कांस्य पदक, गुरविंदर आर्या ने फाईट में स्वर्ण पदक, निधिआर्या ने लाठी खेल में स्वर्ण पदक, वंशिका आर्या ने फाईट में रजत पदक, दिव्या आर्या लाठी खेल में स्वर्ण पदक जीत कर जिला मेरठ का नाम रोशन किया 
   
श्रीमद दयानंद उत्कर्ष आर्ष कन्या गुरुकुल नारंगपुर की आचार्य रश्मि आर्या, व्यवस्थापिका गुलशन, प्राचार्य अलका आर्या, कृतिका आर्या, शिक्षिका अनु आर्या ने सभी आने वाले प्रतियोगिता में अधिक परिश्रम करने तथा अपने स्वदेशी खेल को आगे बढ़ाकर अपने गुरुकुल एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment