Saturday, December 28, 2024

गरीब, मजदूर को 300 कंबलों का वितरण किया


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परिक्षितगढ: शनिवार को पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता अमित मोहन टीपू की आवास पर गरीब, मजदूर को 300 कंबलों का वितरण किया गया.

इस मौके पर भाजपा नेता और पूर्व अध्यक्ष अमित मोहन टीपू ने बताया कि इस भयंकर ठंड के अवसर पर लोगों की समस्याओं को देखते हुए कस्बे की विधवाओं,  बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को 300 कंबलों का वितरण किया गया और जल्द ही और कंबलों का वितरण भी किया जाएगा. कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे. इस अवसर पर डिग्री कॉलेज के सचिव सचिन त्यागी, प्रीत कौशिक, नीरज गुर्जर, रिंकू राजवंशी, सल्लू पंडित, सुंदर गुर्जर उपस्थित रहे.

No comments:

Post a Comment