Sunday, December 1, 2024

मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन, 25 पदक के साथ मेरठ विजेता


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ. राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में मंडलीय प्रदर्शनी के तीसरे दिन पुरस्कार वितरण एन ए एस इंटर कॉलेज में किया गया, जिसमें मेरठ 25 मेडल के साथ प्रथम, 18 के साथ गाजियाबाद दूसरे स्थान पर और 15 मेडल के साथ बुलंदशहर तीसरे स्थान पर रहा।

सभी विजेताओं को प्रबंधक अमित कुमार शर्मा और पूर्व विधायक व प्रबंध समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा ने पुरस्कृत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आभा शर्मा और संचालन अजीत चौधरी ने किया. डॉ नारायण शरण ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अब 11,12 व 13 दिसंबर को अयोध्या में राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर बिजेंद्र ध्यानी,राजकुमार शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, चरण सिंह, प्रवीण बंसल, लीना रस्तोगी, स्वाति शर्मा, दीपक तोमर, विशांत तेवतिया आदि भी सहयोग रहा.

                 

No comments:

Post a Comment