Tuesday, November 12, 2024

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में स्वास्थ्य कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि धीमी प्रगति वाली योजनाओ में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति लाना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी द्वारा बच्चो के टीकाकरण में आने वाली समस्याओ का संज्ञान लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक में आशा के पदो की संख्या, वैक्सीनेशन, यू-विन पर डाटा फीडिंग, हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा अन्य अधूरे निर्माण कार्यों की प्रगति, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना की स्थिति, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, आशा कार्यकर्त्रियो द्वारा नवजात बच्चो को देखा जाना, सीएचसी एवं पीएचसी पर डिलीवरी, कोल्ड चैन प्वाइंट, जन्म के समय वैक्सीनेशन की स्थिति, रोगी कल्याण समिति व्यय रिपोर्ट, दवाओ एवं स्वास्थ्य उपकरण की उपलब्धता एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम/रिपोर्ट की समीक्षा की गई। उन्होने जनकल्याणकारी योजनाओ में लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, एमओआईसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment