Saturday, November 30, 2024

मेडिकल कॉलेज में हुई फायर सेफ्टी मॉकड्रिल


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ. दिन प्रतिदिन अग्नि संबंधी दुर्घटनाओ में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता के नेतृत्व में  मेडिकल कॉलेज के परिसर स्थित आपातकालीन विभाग में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल करायी गई, 

फायर सेफ्टी मॉकड्रिल में अग्नि सुरक्षा विभाग के फायर सेफ्टी ऑफिसर रामकृपाल सिंह सभी को आग बुझाये जाने एवं बचाव के विभिन्न तरीको आदि के बारे बताया। उक्त मॉकड्रिल में अग्नि सुरक्षा विभाग के अरविंद राणा, सुशील कुमार तथा स०व०भा०प० चिकित्सालय के मुख्य अधीक्षक डॉ धीरज बालियान व मेडिकल कॉलेज के अग्नि समन सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने आग पर कैसे क़ाबू पाये के बारे में बताया। मॉकड्रिल के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी डॉ संजीव कुमार व सह-नोडल अधिकारी डॉ अमरेन्द्र कुमार चौधरी का विशेष सहयोग रहा। 

मॉकड्रिल में डॉ वैभव तिवारी, डॉ हर्षवर्धन, डॉ दिवाकर, डॉ राहुल सिंह, नर्सिंग स्टाफ, पैरा-मेडिकल स्टाफ, छात्र-छात्राये एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने अग्निशमन सुरक्षा के अधिकारियों को फायर सेफ्टी मॉकड्रिल के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।

No comments:

Post a Comment