Tuesday, November 12, 2024

शक पर पकड़ा, हंगामा होने पर छोड़ा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। 3 दिन पूर्व सदर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर में हुई चोरी प्रकरण में तीन दिन से शक की बुनियाद पर हिरासत में लिए गए लालकुर्ती निवासी बिट्टू को मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारी के द्वारा हंगामा किए जाने के बाद रिहा किया गया। महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि 3 दिन से एक व्यक्ति को थाने में शक की बुनियाद पर रखा जाता है और उसका मेडिकल तक नहीं कराया जाता, जो कि बिल्कुल गलत है।

No comments:

Post a Comment