Saturday, November 16, 2024

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम: मंगल पांडे नगर अपेक्स टावर के आस-पास के क्षेत्र में छापेमारी दल द्वारा चलाया गया विशेष अभियान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी नगर/अध्यक्ष जिला स्तरीय सचल दल के निर्देशन में मंगल पांडे नगर अपेक्स टावर के आस-पास के क्षेत्र में छापेमारी दल द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

जिसके अंतर्गत मंगल पांडे नगर में स्थापित तंबाकू विक्रेताओं/अन्य दुकानों व स्थानों पर विदेशी तंबाकू व सिगरेट आदि की जांच की गई एवं दुकानों पर चेतावनी हेतु साइनेज लगाने का आदेश एवं तम्बाकू उत्पादों का प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध आदि अभियान चलाया गया, साथ ही तम्बाकू दुकानदारों से 9 चालान करके 2000 रुपये तक का जुर्माना भी वसूला गया। इसी के क्रम में शिक्षण संस्थानों के सामने चल रही तम्बाकू विक्रेताओं की दुकान पर कार्यवाही करते हुए वहॉ पर तम्बाकू की विक्री किए जाने पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही मंगल पांडे नगर मे चल रहे, होटल, रेस्ट्रो, पार्टी क्लब आदि को भी तम्बाकू प्रतिबंध से सम्बन्धित साइनेज लगाने व धारा-4 का अनुपालन किए जाने हेतु नोटिस जारी किया गया। समस्त अभियानों में स्वास्थ्य विभाग से मोहित भारद्वाज जनपद सलाहकार, सुरजीत सिंह रीजनल कोऑर्डिनेटर व पुलिस विभाग आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment