Friday, November 29, 2024

भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी ने बढ़ाया कुनबा

 



साजिद कुरेशी

नित्य संदेश, सरधना। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी ने एक सभा का आयोजन गांव पिठलोकर में किया। सभा का संचालन राष्ट्रीय महा सचिव हनीफ राणा ने किया, जिसमें वक्ताओं ने किसान और मजदूरों को एक प्लेटफार्म पर आने की अपील की और किसान मजदूर को साथ मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि सरकार को किसान मजदूर के हितों के लिए काम करना होगा, अन्यथा भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। राष्ट्रीय महासचिव हनीफ राणा ने कहा कि सरकार को बिजली विभाग में भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा। जिला अध्यक्ष विशाल सोम ने गन्ने के रेट न बढ़ाने को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। भारतीय  किसान संगठन से युवा प्रदेश महासचिव का पद छोड़कर आए अंकित शर्मा को भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी में युवा राष्टीय अध्यक्ष बनाया गया।

राजा ठाकुर ने अपनी टीम के साथ भारतीय किसान यूनियन आंदोलनकारी को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी का दामन थामा, राजा ठाकुर को मंडल महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इमरान ठाकुर को जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, आकिल को जिला उपाध्यक्ष, शादाब को तहसील अध्यक्ष, शालिम को तहसील उपाध्यक्ष, महकार राणा तहसील सचिव, साकिब को तहसील उपसचिव, मुरसलीन ग्राम अध्यक्ष, इस्लाम तहसील उपाध्यक्ष इनके साथ ही सैकड़ों लोगो ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की सभी का जोरदार स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment