Monday, November 11, 2024

सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगा अब्बासी समाज: अबरार अहमद

 


अबरार नगर में आयोजित किया गया अब्बासी समाज का सम्मेलन

लियाकत मंसूरी

नित्य संदेश, मेरठ। मुलायम सिंह यादव की सरकार ने भिश्ती समाज की नौकरी पर बैन लगा दिया था, भिश्ती समाज पानी पिलाने का काम करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भिश्ती समाज को पीड़ित माना है। भिश्ती समाज की नौकरी बहाली को लेकर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जाएगा। प्रधानमंत्री से मिलकर नौकरी की फिर से बहाली की मांग की जाएगी। उक्त संवाद रविवार देर रात्रि आयोजित अब्बासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद अबरार अहमद ने व्यक्त किए।



गौरतलब है कि रविवार की रात्रि लिसाड़ी रोड स्थित अबरार नगर में अब्बासी समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की दस्तार बंदी की गई। उनको पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। संचालन पूर्व पार्षद शहजाद अब्बासी ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अब्बासी समाज के चौधरी एवं पूर्व पार्षद अबरार अहमद ने कहा, अब्बासी समाज पहले जनरल कोटे में आता था, लेकिन उन्होंने लड़ाई लड़ी और समाज को ओबीसी का दर्जा दिलवाया। इसके लिए वे दिल्ली से लेकर लखनऊ तक गए थे। सुश्री मायावती जब मुख्यमंत्री थी, तब उन्होंने आगरा में आयोजित हुई रैली में इसकी घोषण की थी। अकेले उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो अब्बासी समाज की संख्या साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा है, लेकिन हालत बद से बदतर है, क्योंकि अब्बासी समाज को अपनी ताकत का एहसास नहीं है।

इतिहास को भूलने वालों को खत्म हो जाता है अस्तित्व: शाहिद अब्बासी

सपा नेता और नगर निगम के पार्षद हाजी शाहिद अब्बासी ने कहा, 558 साल हुकुमत करने के बाद भी आज अब्बासी समाज की स्थिति दयनीय है। क्योंकि हम लोग अपने इतिहास को भूल गए हैं, जो कौम इतिहास भूल जाती है, उनको अस्तित्व खत्म हो जाता है। हमारा इतिहास हजरत अब्बास से जुड़ा है, अब्बासी समाज मक्का में हाजियों को पानी पिलाने का काम करता था। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट ने भी अब्बासी समाज को पिछड़ा बताया है। हमें जागना होगा, इस दौरान उन्होंने अपील की कि अपने बच्चों को शिक्षा दिलाए, ताकि देश में तरक्की की भागीदार कौम बनें।

20 अक्टूबर को चौधरी चुने गए थे अबरार

मीडिया से बात करते हुए चौधरी अबरार अहमद ने बताया, गत 20 अक्टूबर को अब्बासी समाज की चौधराहट की दस्तार बंदी तथा सम्मलेन का आयोजन कराया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखण्ड राज्यों से गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया था। इस मौके पर सरपंच हाजी नोसेर, सदर हाजी मैराज, उप सदर वाहिद अब्बासी, संयोजक शरीफ अब्बासी, अनवार चौधरी, पप्पू जब्बार, इंजिनियर मोहम्मद उमर, नौशाद सुनार, बिट्टू अब्बासी, सलीम अब्बासी, फईमु‌द्दीन आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment