Monday, November 11, 2024

देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन, मोनिका रही प्रथम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम संयोजक डॉ. शालिनी वर्मा द्वारा देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में छात्राओं को उपस्थिति सराहनीय रही। जिसमें महाविद्यालय के समस्त संकायों की छात्राओं ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में स्नेहा, प्रियांशी, सृष्टि मित्तल, मानसी, अदीब, मोनिका, विशाखा, नैना, रुचि, नीतू, एकता, राधिका इत्यादि कुल 12 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका, द्वितीय स्थान प्रियांशी तथा तृतीय स्थान पर नैना रही। निर्णायक मंडल में डॉ. राधा रानी एवं डॉक्टर आशीष पाठक रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजु सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा देशभक्ति के प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से युवा पीढ़ी में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और समाज में सकारात्मकता का संचार होता है। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी प्रोफेसर लता एवं प्रोफेसर मोनिका चौधरी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment