Monday, November 11, 2024

श्री गंगा मेला मखदूमपुर घाट का हुआ उद्घाटन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला पंचायत की ओर से आयोजित किए जाने वाले श्री गंगा मेला मखदूमपुर घाट का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी द्वारा मेले में स्थलीय भ्रमण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री जलशक्ति दिनेश खटीक, सांसद बिजनौर चंदन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, सभापति जिला सहकारी बैंक विमल शर्मा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी विपिन ताडा, एसडीएम मवाना अंकित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment