Thursday, November 14, 2024

मेडिकल कॉलेज में किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर कॉम्पिटिशन का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में मेडिसिन डिपार्टमेंट एवं एंडोक्राइन विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। जनजागरूकता कार्यक्रम का आरंभ प्रिंसिपल डा. आरसी गुप्ता द्वारा किया गया।

प्रमुख अधीक्षक डा. धीरज बालियान, मुख्य चिकत्सा अधीक्षक डा. ज्ञानेश्वर टोंग, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा. योगिता सिंह, एंडोक्राइन विभागाध्यक्ष डा. संध्या, प्रोफेसर डॉक्टर आभा गुप्ता, प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार मेडिसिन विभाग ने अपने मरीजों को सरल भाषा में मधुमेह एवं उनकी जटिलताओं के बारे में जानकारी दी। डा. एसकेके मालिक, डा. स्नेहलता वर्मा, डा. अविनाश, डा. पवन गोयल द्वारा मरीजों की समस्या को सुना गया, उनका समाधान किया। पोस्टर कॉम्पिटिशन में 9 टीमों ने भाग लिया, जिसमे पोस्टर कॉम्पिटिशन के जज डा. अलका गुप्ता प्रोफेसर ऑप्थेल्मोलॉजी डिपार्टमेंट, डा. मोनिका शर्मा प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष फार्माकोलॉजी, डा. अविनाश असिस्टेंट प्रोफेसर एंडोक्रिनोलॉजी मौजूद रहे। पोस्टर कॉम्पिटिशन में प्रथम पुरस्कार उचित सिंह एवं आशी रस्तोगी, द्वितीय पुरुस्कार खुशी सिंह एवं सिमी यादव, तृतीय पुरस्कार प्रियंका सिंह एवं फैजा शमशाद ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डा. गरिमा चौधरी, डा. शशांक शेखर, डा. अंशुल कुमार मित्तल, डा. हर्ष चौधरी, डा. मुकुल, डा. राहुल, डा. साहिल द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment