Monday, November 11, 2024

सुभारती साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस के रसायन विज्ञान और फोरेंसिक विभाग द्वारा याकुल्ट डैनोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सोनीपत के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो. डॉ. रेनू मावी ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें याकुल्ट डैनोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सोनीपत के लिए रवाना किया। याकुल्ट डैनोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सोनीपत की सुश्री महक कार्यपालन अधिकारी और सुश्री स्वाति वरिष्ठ सहायक प्रबंधक ने याकुल्ट डैनोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बारे में छात्र/छात्राओं को महत्वपूर्ण एवं सम्पूर्ण जानकारी व्याख्यान के द्वारा प्रदान की। इसके बाद परिसर भ्रमण कराया गया। जिसमें विभिन्न तकनीकों एवं अन्य प्रयोगात्मक कार्यो का प्रशिक्षण एवं उनके बारे सम्पूर्ण जानकारी दी, जो भविष्य में छात्र/छात्राओं को रोजगार अवसर उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करेंगें, तथा उनके ज्ञान का वर्धन करेंगे। इस शैक्षिक भ्रमण का समन्वय रसायन विज्ञान और फोरेंसिक विभाग के सभी शिक्षक और संकाय सदस्यों ने किया।

No comments:

Post a Comment