Friday, November 1, 2024

दिवाली की रात दिल्ली में डबल मर्डर से मचा हड़कंप


नित्य संदेश एजेंसी 
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिवाली की रात डबल मर्डर से हड़कंप मच गया. मामला शाहदरा का है. यहां एक किशोर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. स्कूटी से आए दो हथियारबंद लोगों ने 40 साल के शख्स और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका बेटा घायल हो गया.

एक अधिकारी ने बताया कि हमले में आकाश शर्मा उर्फ छोटू और उसके भतीजे ऋषभ शर्मा (16) की मौत हो गई है जबकि कृष शर्मा (10) गोली लगने से घायल है. उन्होंने बताया कि पीड़ित शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे, तभी रात लगभग आठ बजे उन पर हमला हुआ. अधिकारी ने बताया, ‘रात लगभग साढ़े आठ बजे पीसीआर कॉल आने पर पुलिस की एक टीम भेजी गई. टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उसके पैर छुए थे. पास में खड़े आकाश शर्मा के बेटे कृष और भतीजे ऋषभ को भी गोलियां लगीं. सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह निजी दुश्मनी का मामला प्रतीत होता है. पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और इस संबंध में जांच जारी है.

बच सकती थी ऋषभ की जान
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर आकाश को गोली मारने के बाद भागने लगते हैं. ऋषभ हमलावरों के पीछे भागता है. इस पर हमलावर उसे भी गोली मार देते हैं. अगर, वह उनके पीछे नहीं भागा होता तो, उसकी जान बच जाती. जैसा कि वीडियो में दिखता है कि गोली मारने के बाद हमलावर स्कूटी से भागते हैं. तभी पास में सबकुछ देख रहा ऋषभ बिना कुछ सोचे उनके पीछे भागता है. तब वे बचने के लिए इस पर गोली गोली चला देते हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली पुलिस भी एरिया की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इस मामले में घर के चार सीसीटीवी कैमरा का फुटेज अपने कब्जे में लिया है. इसके अलावा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा फुटेज इकट्ठा कर रही है. पुलिस के हवाले से बताया गया कि घर के बाहर किसी भी प्रकार की गतिविधि को जनाने के लिए पहले से ही सीसीटीवी लगाए गए हैं. यानी कि घरवालों को पहले से ही इस प्रकार के हमले की भनक थी. पुलिस को शक है कि रंजिशन इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का सहारा
पुलिस ने बताया कि इस वारदात में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का सहारा लिया गया है. आकाश को गोली मारने के दौरान एक गोली उनके बेटे कृष को भी लगी. वह घर के अंदर था. वहीं, हमलवार बाहर निकल कर गली की तरफ भागने लगे. आकाश के भतीजे ऋषभ ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, बचने के लिए उन्होंने उसपर गली चला दी. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. अगर ऋषभ उनके पीछे नहीं भागता तो वो शायद बच सकता था.

मृतक की पत्नी का हमलावरों को पहचानने का दावा
आकाश की पत्नी ने कहा कि वह हमलावरों को जानती है, साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बीच कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. उनके भाई योगेश ने दावा किया कि पिछले महीने उनके परिवार को झूठा फंसाया गया था. जब आरोपियों ने उनके घर पर गोलियां चलाई थीं, लेकिन उन्होंने उनके ही खिलाफ मामला दर्ज किया गया. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने घटना की फुटेज उनके फोन से डिलीट कर दी. और उन पर ही झगड़े का आरोप लगा दिया.



No comments:

Post a Comment